Instagram Encrypted Messages
Meta Platforms ने घोषणा की है कि वह Instagram पर एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन (E2EE) वाले डायरेक्ट मैसेज फीचर को बंद करने जा रहा है। यह बदलाव 8 मई 2026 से लागू होगा। इस फैसले के बाद इंस्टाग्राम पर निजी मैसेजिंग की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।
अगर आपने कभी इंस्टाग्राम पर एन्क्रिप्टेड चैट का इस्तेमाल किया है, तो आपको 8 मई 2026 से पहले अपनी चैट हिस्ट्री डाउनलोड करनी होगी। उस तारीख के बाद ये चैट ऐप में उपलब्ध नहीं रहेंगी। एन्क्रिप्टेड चैट डाउनलोड करने का तरीका
- इंस्टाग्राम ऐप खोलें और Profile पर जाएं
- ऊपर दाईं ओर तीन लाइन वाला मेनू टैप करें
- Your Activity या Settings and Privacy → Accounts Centre चुनें
- Download Your Information विकल्प ढूंढें
- अपना इंस्टाग्राम अकाउंट चुनें
- तय करें कि आप क्या डाउनलोड करना चाहते हैं (सिर्फ मैसेज या पूरा डेटा)
- फाइल फॉर्मेट चुनें
- HTML – ब्राउज़र में आसानी से देखने के लिए
- JSON – डेटा ट्रांसफर के लिए
- Submit Request पर क्लिक करें। इसके बाद इंस्टाग्राम आपकी फाइल तैयार करेगा और डाउनलोड लिंक भेजेगा।
हालांकि कई विशेषज्ञों का मानना है कि इसके पीछे अन्य कारण भी हो सकते हैं। मजबूत एन्क्रिप्शन के कारण कंपनियों के लिए संदेशों की निगरानी करना कठिन हो जाता है। सरकारें और सुरक्षा एजेंसियां लंबे समय से यह तर्क देती रही हैं कि एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के कारण अवैध गतिविधियों, जैसे बाल शोषण या संगठित अपराध से जुड़े मामलों की जांच करना मुश्किल हो जाता है। एन्क्रिप्शन हटने से कंपनी के लिए मैसेज स्कैन करना और सरकारी अनुरोधों का पालन करना आसान हो जाएगा।
हालांकि इंस्टाग्राम से यह सुविधा हटाई जा रही है, लेकिन Meta के अन्य प्लेटफॉर्म पर एन्क्रिप्शन अभी भी मौजूद है। उदाहरण के लिए WhatsApp पर एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन डिफ़ॉल्ट रूप से सक्रिय रहता है, जिससे उपयोगकर्ताओं को निजी और सुरक्षित बातचीत की सुविधा मिलती है।
कुल मिलाकर, अधिकांश इंस्टाग्राम उपयोगकर्ताओं के लिए यह बदलाव शायद बहुत बड़ा असर नहीं डालेगा क्योंकि बहुत कम लोग इस फीचर का उपयोग कर रहे थे। लेकिन जो लोग डिजिटल प्राइवेसी को प्राथमिकता देते हैं, उनके लिए यह निर्णय एक महत्वपूर्ण बदलाव है। यह घटना तकनीकी कंपनियों के सामने मौजूद उस चुनौती को भी दर्शाती है जिसमें उन्हें उपयोगकर्ता की गोपनीयता और ऑनलाइन सुरक्षा के बीच संतुलन बनाना पड़ता है।
Tags:
TRENDING NEWS